Udaipur Road Accident: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, कार सवार 5 लोगों की मौत

राजस्थान के उदयपुर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पांच युवकों की जान चली गई.

(Photo Credits ANI)

उदयपुर, 22 नवंबर : राजस्थान के उदयपुर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पांच युवकों की जान चली गई. यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब अंबेरी से देबारी की तरफ जा रही एक कार गलत लेन में आकर ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई.

हादसे के समय कार के ड्राइवर ने इसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पर्याप्त जगह नहीं मिल पाई और वह सीधे ट्रक से टकरा गया. इसके परिणामस्वरूप कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में हेड कांस्टेबल का बेटा भी शामिल है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : VIDEO: राजस्थान के झुंझुनूं में जिंदा आदमी का कर दिया पोस्टमार्टम, चिता पर आग देते समय सांस लेने लगा मृत शख्स; मामले में 3 डॉक्टर सस्पेंड

घटना की सूचना मिलते ही सुखेर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब इस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कार चालक इतनी तेजी से गलत दिशा में क्यों जा रहा था.

उत्तर प्रदेश में भी 20 नवंबर की रात को करीब साढ़े 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई थी. यूपी के बिजनौर में यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया.

उल्लेखनीय है कि घने कोहरे के कारण भी उत्तर भारत में इस समय हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी. तब कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी. घने कोहरे के कारण धामपुर के देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे में थ्री व्हीलर वाहन के चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड