Udaipur Murder: कपिल मिश्रा ने कन्हैया लाल के परिवार को सौंपा 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक
कन्हैया लाल के परिवार से मिलते कपिल मिश्रा (Photo Credits : ANI)

उदयपुर: भाजपा नेता कपिल मिश्रा और चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी ने उदयपुर घटना में पीड़ित कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान कपिल मिश्रा ने कहा, "कन्हैया लाल के परिवार की मदद के लिए हमने 1 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा, अभी तक 1 करोड़ 70 लाख रुपये इकट्ठा हो गए हैं."