देश

Jammu-Kashmir: शोपियां मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. यह मुठभेड़ शोपियां के वनगाम इलाके में हुई. मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया,

Jammu-Kashmir: शोपियां मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद
भारतीय सेना (Photo Credits IANS)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इसके साथ ही कुछ और आतंकियों के फंसे होने की खबर है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. यह मुठभेड़ शोपियां के वनगाम (Wangam) इलाके में हुई. मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया, वहीं एक अन्य जवान के घायल होने की खबर है. यह जानकारी पुलिस ने दी. Jammu Kashmir: 2020 से अबतक कश्मीर में 226 आतंकवादी मारे गए, पत्थरबाजी में आई भारी कमी- सीआरपीएफ.

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के वनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के वहां घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया. एक अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए.

मुठभेड़ में एक जवान शहीद:

अधिकारी ने कहा कि घायल सैनिक को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल लाया गया.अभियान अभी भी जारी है. इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाशी का जा रही है. अभियान में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 12:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).