News

Sehore: सीहोर के कोलार डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे 2 छात्रों की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने 18 घंटे बाद निकाले शव, मौत का वीडियो आया सामने;VIDEO

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोलार डैम में एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहांपर भोपाल से पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई.

Sehore: सीहोर के कोलार डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे 2 छात्रों की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने 18 घंटे बाद निकाले शव, मौत का वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@VistaarNews)

सीहोर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोलार डैम में एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहांपर भोपाल से पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भोपाल से चार दोस्त जंगल के रास्ते डैम के अंदरूनी हिस्से में पहुंचे थे और नहाने के दौरान ये हादसा हुआ.चारों छात्र भोपाल के निजी कॉलेजों में पढ़ाई करते थे और रविवार को वे सीहोर के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र स्थित कोलार डैम पहुंचे. यह छात्र डैम की पाल पार कर करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर जंगल में गए और वहां नहाने लगे.नहाते वक्त प्रिंस सिंहऔर उज्ज्वल त्रिपाठी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उनके साथी शैलेन्द्र धाकड़ और सत्यम पटेल ने यह देखकर तुरंत बाहर आकर पुलिस को सूचना दी.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Gujarat 4 students Died Due to Drowning: गुजरात के वलसाड में पिकनिक मनाने गए चार छात्रों की डूबने से मौत

डैम में डूबने से छात्रों की मौत

पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अंधेरा होने और पानी की गहराई की वजह से रविवार रात को रेस्क्यू रोका गया था. सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू हुआ और करीब 18 घंटे की मेहनत के बाद दोनों छात्रों के शव बरामद किए गए.दोनों छात्रों की असमय मौत ने परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).