देश

यूपी: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर 2 पुजारियों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगी रिपोर्ट

अनूपशहर के पगौना गांव में स्थानीय लोगों को मंदिर में दो पुजारियों के शव मिले. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. बताया जा रहा है कि नशे के आदि एक शख्स ने दोनों पुजारियों की तलवार से हत्या की है.

यूपी: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर 2 पुजारियों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगी रिपोर्ट
पुजारी की हत्या (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार को यहां एक मंदिर में दो पुजारियों की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह अनूपशहर के पगौना गांव में स्थानीय लोगों को मंदिर में दो पुजारियों के शव मिले. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. बताया जा रहा है कि नशे के आदि एक शख्स ने दोनों पुजारियों की तलवार से हत्या की है. फिलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है और पूछताछ चल रही है. बिहार में महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने की आत्महत्या

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह (Santosh Kumar Singh) ने बताया कि पुजारियों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पता चला है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने पुजारियों का चिमटा चुरा लिया था. जिसके बाद उन्होंने आरोपी को डांटा था. जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने आज दो पुजारियों की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामलें की जांच कर रही है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगा नदी में गोते लगाती हुई दिखीं डॉल्फिन, देखें वायरल वीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए  जिला अधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने व दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).