VIDEO: गाड़ी में पिस्टल रख पुलिस ने युवक को फंसाया! फिर किया गिरफ्तार, आरोपी पुलिस कर्मी लाइनहाजिर
मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक बाइक में खुद ही तमंचा रखकर उसकी बरामदगी दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच शुरु कर दी गयी है.
UP: मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक बाइक में खुद ही तमंचा रखकर उसकी बरामदगी दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच शुरु कर दी गयी है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. उसके परिवार वालों का आरोप है कि खरखौदा थाने में तैनात सिपाही संतोष कुमार और दिनेश पिछले मंगलवार की रात खंदावली गांव में उनके आवास पर तलाशी लेने के लिए पहुंचे और दावा किया कि उन्हें घर में अवैध हथियार रखे होने की सूचना मिली है.
परिजनों के अनुसार, तथाकथित तलाशी के दौरान बाइक से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि दोनों पुलिसकर्मियों ने यह पिस्तौल खुद ही बाइक में रखी थी. अमेठी: स्मृति ईरानी को बताया था पाकिस्तानी, कांग्रेस नेता और पूर्व MLC दीपक सिंह पर FIR दर्ज
The complete CCTV footage. pic.twitter.com/QL5dhKTEXi— Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 27, 2023
गिरफ्तार युवक के परिवार के सदस्य सीसीटीवी फुटेज लेकर बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा के कार्यालय पर पहुंचे और उन्हें पूरी रिकार्डिग दिखाई. झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण को मामले की जांच के आदेश दिये. सजवाण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को खरखौदा पुलिस थाने से हटाकर लाइनहाजिर कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) कमलेश बहादुर को मामले की जांच सौंपी गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर तंज किया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पहले ख़ुद ही रखकर फिर करते हैं बरामद, झूठी है इनकी दबिश और झूठी है हिरासत.''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

