एजेंसी न्यूज

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो व्यक्तियों को ग्रेनेड विस्फोट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो लोग गिरफ्तार
आतंकवादी ( photo credit : PTI )

श्रीनगर, 4 अप्रैल : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो व्यक्तियों को ग्रेनेड विस्फोट (Grenade Blast) के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल 12 दिसंबर को सोपोर में पुलिस चौकी बस स्टैंड के गेट के बाहर ग्रेनेड विस्फोट में तीन लोग घायल हुए थे जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था और जांच चल रही थी.

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दो संदिग्धों-- सोपोर के नूर बाग के निवासी मोहम्मद आसिफ नजर और ग्रीन टाऊन के साहिल राशिद भट को पकड़ा गया. अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और उन्होंने ही लश्कर के निर्देश पर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका था. यह भी पढ़ें : पंजाब: जालंधर में प्रेमी सहित 8 लोगों ने दलित लड़की से किया गैंगरेप, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारी के मुताबिक दोनों ने माना कि वे आतंकवादी बनना चाहते थे और सोपोर में किसी सुरक्षाबल या पुलिस प्रतिष्ठान पर फेंकने के लिए ग्रेनेड उसे दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).