Death By Toxic Gas: दिल्ली में बड़ा हादसा, मैनहोल में घुसे 2 लोगों की जहरीली गैस से मौत
दक्षिण दिल्ली के सूर्या होटल के पास बुधवार को मैनहोल में केबल चोरी करने के लिए उतरे दो लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी.
नई दिल्ली, 13 सितंबर: दक्षिण दिल्ली के सूर्या होटल के पास बुधवार को मैनहोल में केबल चोरी करने के लिए उतरे दो लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस को बुधवार सुबह जावेद नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया कि मथुरा रोड पर सूर्या होटल ट्रैफिक सिग्नल के पास एक मैनहोल के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं हैं.
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मैनहोल के अंदर दो लोग मृत मिले. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक मृतक की पहचान जामिया नगर के बटला हाउस निवासी सलीम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
उन्होंने कहा कि सलीम का आपराधिक रिकॉर्ड था और उस पर कम से कम 12 आपराधिक मामले दर्ज थे. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की मौत मैनहोल के अंदर जहरीली गैस से हुई. उन्होंने कहा कि दोनों शवों को एम्स के शवगृह में रखा गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

