बिजनेसमैन से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए 2 जीएसटी अधिकारी, CBI ने की छापेमारी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेने के लिए गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेने के लिए गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि जीएसटी, पुणे में निरीक्षकों के तौर पर तैनात संजीव कुमार और विवेक डेकाते ने एक कारोबारी के साल 2016-17 के लिए सेवा कर देनदारी को निपटाने के लिए तीन लाख रुपये की कथित घूस मांगी थी.
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, “सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपियों को शिकायतकर्ता से कुल तीन लाख रुपये की घूस में से एक लाख रुपये की पहली किश्त की रिश्वत मांगते एवं लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.”
प्रवक्ता ने बताया कि पुणे में दोनों आरोपियों के आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी की गई.
संबंधित खबरें
IPL 2026 देखना होगा और भी महंगा: मैच टिकटों पर GST दर बढ़कर हुई 40%, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को कर्नाटक HC से बड़ी राहत, 'करप्शन रेट कार्ड' मानहानि मामले में याचिका रद्द
Mumbai 1993 Bomb Blasts Case: मुंबई बम ब्लास्ट का दोषी अबू सालेम को बॉम्बे HC से बड़ा झटका, सुरक्षा कारणों से पैरोल की याचिका ख़ारिज
\