देश

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक कांवड़िये की मौत और चार अन्य घायल

मुजफ्फरनगर में बरला गांव के समीप दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटर साइकिलों की एक-दूसरे से भिड़ंत में एक कांवड़िये की मौत हो गई और चार अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि आरिफ के परिजन ने शिविर के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की.

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक कांवड़िये की मौत और चार अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

मुजफ्फरनगर :  मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में बरला गांव के समीप दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi-Dehradun National Highway) पर दो मोटर साइकिलों की एक-दूसरे से भिड़ंत में एक कांवड़िये की मौत हो गई और चार अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई. हादसे में हरियाणा निवासी 23 वर्षीय अरुण की मौत हो गई.

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इसी गांव में एक अन्य घटना में राजमार्ग पर एक कांवड़ शिविर में शुक्रवार रात को आरिफ नाम के एक मजदूर की मौत हो गई. वह दुर्घटनावश उबलते तेल की कड़ाही में गिर गया था. पुलिस ने बताया कि आरिफ के परिजन ने शिविर के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).