COVID-19: भारत के दो और निशानेबाज कोविड-19 से संक्रमित
भारत के दो अन्य निशानेबाजों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजीटिव आया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या छह पहुंच गयी है.
नयी दिल्ली, 21 मार्च : भारत (India) के दो अन्य निशानेबाजों (shooting) का कोविड-19 का परीक्षण पॉजीटिव आया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या छह पहुंच गयी है. दिशानिर्देशों के अनुसार निशानेबाजों को पृथकवास पर भेज दिया गया है. इन दो निशानेबाजों की रिपोर्ट शनिवार की रात को प्राप्त हुई थी. इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दो भारतीय निशानेबाजों का परीक्षण पॉजीटिव आया था.
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के सूत्रों ने कहा, ‘‘भारत के दो अन्य निशानेबाजों का वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है और रात में उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चला. ’’ शनिवार की सुबह को दो भारतीयों सहित तीन निशानेबाजों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था. यह भी पढ़ें : COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए मामले, 197 लोगों की मौत
इन निशानेबाजों को अस्पताल भेजने से पहले अपने टीम होटल में अलग थलग कर दिया गया था. जो अन्य खिलाड़ी इन तीन निशानेबाजों के साथ होटल का कमरा साझा कर रहे थे उन्हें भी अलग थलग कर दिया गया है. महासंघ के करीबी सूत्रों ने पीटीआई- से कहा, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुसार निशानेबाजों को पृथकवास पर भेज दिया गया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

