Delhi: दिल्ली में ‘हिप्नोथेरेपिस्ट’ के घर के बाहर दो लोगों ने चलाई गोलियां
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में एक ‘हिप्नोथेरेपिस्ट’ (सम्मोहन चिकित्सक) के घर के बाहर दो लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलायीं. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में एक ‘हिप्नोथेरेपिस्ट’ (सम्मोहन चिकित्सक) के घर के बाहर दो लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलायीं. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे सोहेल सिद्दीकी के घर के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली. सिद्दीकी वहां किराए पर रहते हैं. यह भी पढ़ें: Delhi: सड़क पर झगड़े के मामले में व्यक्ति की पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पहली मंजिल पर स्थित सिद्दीकी के फ्लैट के दरवाजे पर दो गोलियां चलाई गईं और इमारत के भूतल पर एक मकान की खिड़की पर तीन गोलियां चलाई गईं.
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि दो लोग पैदल आए और पहली मंजिल पर चढ़ गए। उन्होंने एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया तो उनमें से एक ने दरवाजे पर दो गोलियां चलाईं और फिर वे भूतल पर चले गए. अधिकारी ने बताया कि भूतल पर भी उन्होंने गोलियां चलाईं और रेलवे अंडरपास से भोगल बाजार की ओर भाग गए.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

