एजेंसी न्यूज

Thane: ठाणे में पेड़ गिरने से दो घरों का नुकसान, कोई जीवितहानि नहीं हुई

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए. ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Thane: ठाणे में पेड़ गिरने से दो घरों का नुकसान, कोई जीवितहानि नहीं हुई
Credit -Wikimedia Commons

ठाणे, 15 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए. ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना कलवा इलाके के विटावा में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे घटी थी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़े :Maharashtra News: नहाने के साबुन को लेकर हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को खूब धोया, थाने पहुंचा मामला

ठाणे में सोमवार को बारिश और तूफान आया था.अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पेड़ गिरने से दो मंजिला मकानों की छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.सूचना मिलने पर दमकल विभाग के स्थानीय कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची.अधिकारी ने बताया कि पेड़ के खतरनाक हिस्से को काटकर हटा दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).