देश

Two Fishers Feared Drowned Of Mumbai Coast: मुंबई तट पर दो मछुआरों के डूबने की आशंका, नौसेना तलाश में जुटी

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा है कि समुद्र में मछली पकड़ने गए दो मछुआरे लापता हैं और उनके डूबने की आशंका है

Two Fishers Feared Drowned Of Mumbai Coast: मुंबई तट पर दो मछुआरों के डूबने की आशंका, नौसेना तलाश में जुटी
Photo Credits: File Image

मुंबई, 6 अगस्त: बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा है कि समुद्र में मछली पकड़ने गए दो मछुआरे लापता हैं और उनके डूबने की आशंका है, जबकि एक रविवार तड़के तैरकर किनारे पर आ गया शनिवार रात करीब 9 बजे तीन मछुआरे  - विजय बामनिया (35 साल), उस्मान भंडारी (22 साल) और विनोद गोयल (45 साल)  - वर्सोवा बीच के पास अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए अपनी नाव में गए थे. यह भी पढ़े: Mumbai Coastal Road Renamed: सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान, छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा मुंबई का तटीय सड़क

कुछ घंटे बाद, देवाचीवाड़ी के स्थानीय लोगों ने बताया कि तट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर नाव पलट गई और नाव पर सवार लोगों के डूबने की आशंका है, हालांकि बाद में बामनिया तैरकर किनारे पर आ गए मुंबई पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड, भारतीय नौसेना ने स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर लापता मछुआरों की बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).