Video: बिजली का करंट लगकर दो बैलों की दर्दनाक मौत, तो वही तीन किसान हुए जख्मी
महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड में शुक्रवार दोपहर को इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर से जुड़े तार का शॉक लगने की वजह से दो बैलों की मौकें पर ही मौत हो गई तो वही तीन किसान इस हादसे में जख्मी हुए है.
महाराष्ट्र के सातारा के कराड में शुक्रवार दोपहर बिजली ट्रांसफार्मर से जुड़े तारों की चपेट में आने से दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन किसान घायल हो गए. दोपहर करीब डेढ़ बजे जब किसान बैलगाड़ी से सोयाबीन बोने जा रहे थे, तभी अचानक बैलों को करंट लगा गया. इस घटना के बाद दोनों बैल गिर पड़े. तो वही बैलगाड़ी में बैठे किसान घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक, कराड में बिजली का करंट लगने से दो बैलों की जान चली गई. ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड दोनों को सूचित किया है. कुछ ही देर में महावितरण के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. किसानों के दो बैलों की मौत के बाद किसानों ने दुख व्यक्त किया है. ये भी पढ़े :Thane Tragic Incident: तेज बारिश के कारण फुटबॉल खेल रहे लड़कों पर गिरा टीनशेड, 7 हुए जख्मी, ठाणे के फुटबॉल टर्फ क्लब की घटना से खलबली-Video
देखें वीडियो :
जिन किसानों ने अपने बैल खो दिए और वे घायल हुए, उन्होंने उनके नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की. घटना का निरीक्षण करने के बाद, महावितरण के अधिकारी प्रभावित किसानों को मुआवजा देने पर सहमत हुए. इस घटना के बाद गांव में हलचल मच गई है. घायल किसानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.