देश

दिल्ली: छेड़छाड़ करने महिला ने किया विरोध, आरोपियों ने पीड़िता और दोस्तों के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार

दार्जीलिंग की एक महिला के साथ दिल्ली में तीन लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने और उसका विरोध करने पर महिला के दोस्तों के साथ मार-पीट का मामला सामना आया है. शराब पिए व्यक्ति ने महिला को धक्का दे दिया और उसके दोस्त को मारा-पीटा. आरोपियों 19 वर्षीय योगेश और 23 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली: छेड़छाड़ करने महिला ने किया विरोध, आरोपियों ने पीड़िता और दोस्तों के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार
गिरफ्तार / प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली : दार्जीलिंग (Darjeeling) की एक महिला के साथ दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार को तड़के तीन लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने और उसका विरोध करने पर महिला के दोस्तों के साथ मार-पीट का मामला सामना आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला अपने पति और तीन दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होकर कोटला मुबारकपुर स्थित अपने घर लौट रही थी.

देर रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर जब वह लोग सुभाष गली क्रॉसिंग पहुंचे तो सड़क के किनारे शराब पी रहे तीन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच की जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया. घायलों में से एक ने यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें : मुंबई: नशे में धुत लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर की मारपीट, दो महिलाओं सहित 14 लोग गिरफ्तार

उसने बताया कि इसके ठीक बाद शराब पिए व्यक्ति ने महिला को धक्का दे दिया और उसके दोस्त को मारा-पीटा. इसके अलावा महिला के पति और एक अन्य महिला की भी पिटाई की. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों 19 वर्षीय योगेश और 23 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है. इन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).