एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू के बाजार में ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

जम्मू के फल एवं सब्जी बाजार में शनिवार को एक ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Jammu and Kashmir: जम्मू के बाजार में ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

जम्मू, 13 मार्च : जम्मू (Jammu) के फल एवं सब्जी बाजार में शनिवार को एक ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक चालक द्वारा संभवत: वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा नरवाल मंडी (Narwal Mandi) में उस समय हुआ जब सुबह के वक्त लोग फल-सब्जियां खरीद रहे थे.

उन्होंने बताया कि ट्रक पर राजस्थान का पंजीकरण नंबर था और ट्रक के चालक ने संभवत: ब्रेक फेल होने की वजह से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक ने सामान ढोने वाले चार छोटे वाहनों, तीन कार और दो दोपहिया वाहनों सहित करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : Bihar: सुपौल में बच्चों समेत परिवार के 5 लोग फांसी पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में अखनूर निवासी सूरज प्रकाश (45)और आरएस पुरा निवासी बोधराज (40) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य चार लोगों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).