देश

पटना: शाहजहांपुर थाना में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, दुर्घटना में हुई 4 की मौत

बिहार (Bihar) के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई

पटना: शाहजहांपुर थाना में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, दुर्घटना में हुई 4 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पटना:  बिहार (Bihar) के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, चंडी गांव से कुछ लोग एक ऑटो पर सवार होकर सिगरियावां गांव वापस लौट रहे थे कि तभी दनियावां के पास अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी कार्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी.

टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान दरियावां गांव निवासी नीतीश कुमार, अमरेंद्र कुमार और राजीव कुमार के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें: कार-वैन की भिड़ंत में बीजेपी नेता के परिवार के 12 लोगों की हुई मौत, 2 घायल

एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घायलों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).