देश

Tripura Shocker : धलाई जिले में दुखद घटना, दो नाबालिग लड़कियां नदी में डूबीं, शव बरामद

त्रिपुरा के धलाई जिले में सरमा नदी में शनिवार को डूबी दो नाबालिग लड़कियों के शव रविवार को बरामद किए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Tripura Shocker : धलाई जिले में दुखद घटना, दो नाबालिग लड़कियां नदी में डूबीं, शव बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अगरतला, 9 अप्रैल: त्रिपुरा के धलाई जिले में सरमा नदी में शनिवार को डूबी दो नाबालिग लड़कियों के शव रविवार को बरामद किए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. दोनों मृत बहनों की पहचान शांतिमाला चकमा (15) और सिमा चकमा (7) के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों ने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मियों के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार को गंडाचेर्रा में शवों को बरामद किया.नटुन बृषकेतु पारा गांव की रहने वाली दोनों आदिवासी लड़कियां कथित तौर पर खरपतवार इकट्ठा करने के दौरान डूब गईं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).