Triple Murder in Bijnor: बिजनौर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर पति, पत्नी और बेटे की हत्या, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से ट्रिपल मर्डर का हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रविवार को खलीफा कॉलोनी में एक साथ पति, पत्नी समेत बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया.
Triple Murder in Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से ट्रिपल मर्डर का हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रविवार को खलीफा कॉलोनी में एक साथ पति, पत्नी समेत बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया. यहां स्थित एक घर में पति, पत्नी और उसके 18 साल के बेटे का खून से लथपथ लहूलुहान शव मिला. तीनों की हत्या बेरहमी से किसी ने पेंचकस गोदकर हत्या की गई है.
पति, पत्नी और उसके बेटे की हत्या की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची. जिसके बाद तीनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच पड़ताल में जूट गई है. हालांकि हत्या किसने की, क्या वजह रही, इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है. जिसके बारे में पुलिस पता लगाने की जुटी है. यह भी पढ़े: Amethi Horror: यूपी के अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश (Watch Video)
बिजनौर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप:
UP के जिला बिजनौर में ट्रिपल मर्डर–
भूरा, पत्नी उबैदा, बेटे याकूब की पेंचकस–चाकू से गोदकर हत्या। तीनों के शव घर में मिले। हत्या क्यों हुई, किसने की...अभी कुछ नहीं पता। pic.twitter.com/E2QoiP1hXH
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 10, 2024
घर में मृतक अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था:
मृतक का नाम भूरा (50) है. वह घर में अपनी उबैदा और 18 साल के बेटे याकूब के साथ रहता था.
जानकारी के अनुसार भूरा कबाड़ बीनने का काम करता था. वहीं उसकी मां हसीना खलीफा कॉलोनी में ही उनके भाई के साथ रहती थी . रविवार सुबह मां जब भूरा के घर आईं तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. जिसके बाद वह किसी तरह से खिड़की से झांका तो घर के बरामदे में देखा कि उसकी बहू उबेदा का खून से नहाया शव पड़ा था. जिसके बाद वह जोर जोर से चिल्लाने तो कॉलोनी के लोग जुट गए. दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो दूसरे कमरे में याकूब और भूरा का शव भी पड़ा मिला.
पुलिस मामले की जांच में जुटी:
पुलिस को मिली सूचना के बाद जिले के एसपी अभिषेक झा भी मौके पहुंचे. उनके साथ आई पुलिस घाव बरामद किया. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

