जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक से कार के टकराने से 4 लोगों की मौत
जमशेदपुर के पास चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में सोमवार को दिन में चार बजे एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के पास चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में सोमवार को दिन में चार बजे एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
बताया गया कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह भी पढ़े :कर्नाटक के बेंगलुरु में अजान के दौरान गाना बजाने पर दुकानदार की पिटाई, मामले में FIR दर्ज
चारों मृतक जमशेदपुर के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी.चांडिल पुलिस ने क्रेन की मदद से चारों युवकों के शवों को बाहर निकाला. फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

