Bharat Bandh Today: ट्रेड यूनियन का 'भारत बंद' आज, जानें हड़ताल में कौन हो रहा है शामिल, क्या है इनकी मांगें

भारत बंद आज, जानें ट्रेड यूनियन की हड़ताल में कौन हो रहा है शामिल, क्या है इनकी मांगें

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

Bharat Bandh Today: ट्रेड यूनियन (Trade Union) ने गुरुवार यानी आज  दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन सरकारी सेक्टर की इकाइयों के प्राइवेटाइजेशन और नए लेबर और कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया हैं. ट्रेड यूनियन की तरफ से उम्मीद जाहिर की गई है कि 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा शामिल होकर वे भारत बंद को सफल बनाएंगें. वहीं इस हड़ताल में भारतीय जनता पार्टी से संबंधित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) शामिल नहीं हो रही हैं. हड़ताल से एक दिन पहले बीएमएस (BMS) की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि हड़ताल राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं, इसलिए इस बंद में बीएमएस भाग नहीं ले रही हैं.

भारत बंद में दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों के अलावा, बीमा, बैंकिंग, रेलवे और राज्य और केंद्र सरकार के संस्थानों में कर्मचारियों की यूनियनें हिस्सा लेंगी, इनकी हड़ताल 25 नवंबर की मध्यरात्री से शुरू  होकर 26 नवंबर की आधी रात को समाप्त होगी. इनके हड़ताल से आम लोगों को परेशानी तो होगी.  साथ ही बैंक के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों की परेशानियां और भी बढ़ जायेगी. क्योंकि ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने ऐलान किया है कि वह भी इन ट्रेड  यूनियन की तरफ से बुलाए गए भारत बंद में शामिल होगा. यह भी पढ़े: Delhi Chalo’ Protest: ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के लिए किसान बड़ी संख्या में सीमाओं के पास जुटे, कुरुक्षेत्र में रोकने के लिए पुलिस ने बरती सख्ती- देखें विडियो

 

इनकी प्रमुख मांगे  प्रमुख मांगें:

जानें कौन हो रहा है शामिल:

दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ‘इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर फार इंडियान ट्रेड यूनियंस (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एम्प्लॉइड वुमेन्स एसोसिएशन (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) के संयुक्त फोरम के साथ ही संयुक्त फोरम में स्वतंत्र फेडरेशन व संगठन भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\