आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने नए साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार लगातार छह दिनों तक वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है....

पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली:  पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने नए साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार लगातार छह दिनों तक वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में मंगलवार को 28 पैसे और चेन्नई में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.41 रुपये, 72.52 रुपये, 76.05 रुपये और 73.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.47 रुपये, 66.24 रुपये, 67.49 रुपये और 68.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.29 रुपये, 70.16 रुपये, 71.53 रुपये और 71.32 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इन चारों शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 63.84 रुपये, 63.71 रुपये, 64.66 रुपये और 64.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: फिर हुई पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि, जानें क्या है आपके शहर में दाम

देश के कुछ अन्य प्रमुख शहरों में चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 66.58 रुपये, 70.16 रुपये, 74.51 रुपये, 69.24 रुपये, 73.47 रुपये और 71.17 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.40 रुपये, 63.73 रुपये, 67.71 रुपये, 65.70 रुपये, 65.73 रुपये और 66.86 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Virar Building Slab Collapse: मुंबई से सटे विरार में इमारत का स्लैब गिरने से 27 वर्षीय महिला जख्मी, निवासियों ने सोसाइटी पर लगाया लापरवाही का आरोप; VIDEO

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स