देश

MP के स्कूल में छत से टपक रहे पानी से बचने के लिए कक्षा में छाता लगाकर पढ़ते हैं बच्चे, CM शिवराज सिंह पर उठा सवाल

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक प्राथमिक शाला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बच्चे कक्षा में छाता लगाए बैठे हैं.

MP के  स्कूल में छत से टपक रहे पानी से बचने के लिए कक्षा में छाता लगाकर पढ़ते हैं बच्चे, CM शिवराज सिंह पर उठा सवाल
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credit : Twitter)

सिवनी/भोपाल, 27 जुलाई : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक प्राथमिक शाला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बच्चे कक्षा में छाता लगाए बैठे हैं. कांग्रेस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें बच्चे कक्षा में हैं. शिक्षक पढ़ा रहे हैं और बच्चे छाता लगाए हुए हैं. यह तस्वीर शाला भवनों की हालत का खुलासा कर रही है.

सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में एक तरफ अत्याधुनिक सीएम राइज स्कूल के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ प्रदेश के सिवनी जिले के खैरीकला गांव के प्राथमिक स्कूल में छत से टपक रहे पानी से बचने के लिए स्कूल के अंदर छाता लगा कर पढ़ाई करने पर मजबूर छात्र. यह है शिवराज सरकार की वास्तविकता. यह भी पढ़ें : भाजपा के एक युवा नेता की हत्या : दक्षिण कन्नड़ जिले में विहिप ने किया बंद का आह्वान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर कई लोग चुटकी ले रहे है और कह रहे है कि राज्य के शाला भवनों का यह हाल है. बच्चे बारिश के दौरान कक्षा में भी छाता लगाकर बैठ रहे हैं. इससे पहले छात्रों के स्कूल जाने के लिए नदी पार करने के लिए रस्सी का सहारा लिए जाने का मामला सामने आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).