टीएमसी सांसद नुसरत जहां की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां को सांस लेने में परेशानी होने पर यहां के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
कोलकाता: बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां (TMC MP Nusrat Jahan) को सांस लेने में परेशानी होने पर यहां के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उनके एक करीबी सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें यहां के अपोलो ग्लेनेग्लेस हॉस्पिटल में रविवार रात लगभग 9.30 बजे लाया गया. सूत्रों ने कहा, "उनकी हालत स्थिर है और वह होश में हैं."
सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट संसदीय क्षेत्र की सांसद आंतरिक मेडिसिन विशेषज्ञ संदीप मंडल से इलाज करा रही हैं. सूत्रों ने कहा, "सांस लेने में समस्या के चलते नुसरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें अस्थमा भी रह चुका है. "
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
Khandwa Horror: मध्य प्रदेश के खंडवा में हैवानियत, 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, जांच के लिए SIT गठित
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
\