देश

तीस हजारी कांड: दिल्ली के चर्चित पूर्व आला अफसर ने मांगा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मांगा इस्तीफा

दिल्ली पुलिस के चर्चित पूर्व आला अफसर ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसीपी राजेंद्र बख्शी ने कहा, "घायल हवलदार को सांत्वना देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बहुत देरी से प्रयास किए. उनके खिलाफ इतनी नाराजगी है, उन्हें शर्म आनी चाहिए."

तीस हजारी कांड: दिल्ली के चर्चित पूर्व आला अफसर ने मांगा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मांगा इस्तीफा
पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (Photo Credits: IANS)

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के चर्चित पूर्व आला अफसर ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (Amulya Patnaik) से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसीपी राजेंद्र बख्शी (ACP Rajendra Bakshi) ने कहा, "घायल हवलदार को सांत्वना देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बहुत देरी से प्रयास किए. उनके खिलाफ इतनी नाराजगी है, उन्हें शर्म आनी चाहिए."

बख्शी ने आगे कहा, "अगर पटनायक ने पहले ऐसा किया होता, तो उन्हें अपने ही आदमियों द्वारा इस तरह के प्रदर्शन का सामना नहीं करना पड़ता." उन्होंने कहा, "वह अपने लिए काम करते रहे लेकिन सब कुछ गलत कर दिया. प्रदर्शन सीधे उनके खिलाफ था. उनकी सबसे बड़ी विफलता यह रही कि सभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया."

यह भी पढ़ें: तीस हजारी कोर्ट कांड: काला कोट बनाम खाकी वर्दी के बीच दंगल में कूदी दिल्ली पुलिस रिटायर्ड गजटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन

पूर्व एसीपी ने कहा, "वह लीडर के रूप में विफल रहे. उन्हें एक लीडर, आईपीएस अधिकारी और दिल्ली के पुलिस कमिशनर के तौर पर अपनी हार और विफलता को स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2019 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).