Tika Utsav पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ये कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव मनाने की अपील की है. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आज से हम सभी, देशभर में टीका उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं. कोरोना के खिलाफ लड़ाई के इस चरण में देशवासियों से मेरे चार आग्रह हैं.

पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

कोरोना (Corona) के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव (Tika Utsav) मनाने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि इस टीका उत्सव में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट (Vaccinate) करें. उन्होंने कहा कि मैं देश के युवाओं से भी आग्रह करूंगा कि आप अपने आसपास जो भी व्यक्ति 45 साल के ऊपर के हैं, उन्हें वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करें. वैक्सीनेशन के साथ साथ हमें ये भी ध्यान रखना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद की लापरवाही न बढ़े. हमें लोगों को ये बार-बार बताना होगा कि वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क (Mask) और सावधानी जरूरी है. यह भी पढ़ें- PM Modi के कोरोना वैक्सीन लगवाते ही बीजेपी आक्रामक, रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा जब देश एक हो सकता है तो क्या हम नहीं हों सकते.

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आज से हम सभी, देशभर में टीका उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं. कोरोना के खिलाफ लड़ाई के इस चरण में देशवासियों से मेरे चार आग्रह हैं. उन्होंने कहा कि आज 11 अप्रैल यानि ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं. ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा. ये उत्सव, एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है. इसमें हमें Personal Hygiene के साथ ही Social Hygiene पर विशेष बल देना है.

पीएमओ इंडिया का ट्वीट-

पीएम मोदी ने कहा कि हमें ये चार बातें, जरूर याद रखनी है. Each One- Vaccinate One, यानि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें. Each One- Treat One, यानि जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें. Each One- Save One, यानि मैं स्वयं भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं को भी Save करूं और दूसरों को भी Save करूं, इस पर बल देना है और चौथी अहम बात, किसी को कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें. जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाएं.

उन्होंने कहा कि भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ भी है. एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है. इसके साथ ही जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे, इसका पूरा प्रयास समाज को भी करना है और प्रशासन को भी. एक भी वैक्सीन का नुकसान ना हो, हमें ये सुनिश्चित करना है. हमें जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है. इस दौरान हमें देश की वैक्सीनेशन क्षमता के ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन की तरफ बढ़ना है. ये भी हमारी कपैसिटी बढ़ाने का ही एक तरीका है.

उन्होंने कहा कि हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ के प्रति कितनी जागरूकता हम लोगों में है. हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि जब जरूरत न हो, तब हम घर से बाहर न निकलें. हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे. हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि हम मास्क पहनने और अन्य नियमों का किस तरह पालन करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि इन चार दिनो में व्यक्तिगत स्तर पर, समाज के स्तर पर और प्रशासन के स्तर पर हमें अपने-अपने लक्ष्य बनाने हैं, उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास करना है. मुझे पूरा विश्वास है, इसी तरह जनभागीदारी से, जागरूक रहते हुए, अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, हम एक बार फिर कोरोना को नियंत्रित करने में सफल होंगे. याद रखिए- दवाई भी, कड़ाई भी.

(पीआईबी से साभार)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड