एजेंसी न्यूज

Horrific Accident: उत्तराखंड के टिहरी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत | Vide

उत्तराखंड में टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Horrific Accident: उत्तराखंड के टिहरी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत | Vide

नयी टिहरी, 24 जून: उत्तराखंड में टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. टिहरी के अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी ने बताया कि कार की चपेट में आकर दो अन्य लोगों को भी चोटें आयीं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि रीना नेगी (36) अपनी दो भतीजियों अग्रिमा नेगी (10) और अन्विता (सात) के साथ पालिका कार्यालय रोड पर शाम सात बजे के करीब टहल रही थी कि तभी जाखणीधार के खंड विकास अधिकारी डी पी चमोली की तेज रफतार कार ने तीनों को कुचल दिया.

जोशी ने बताया कि हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अग्रिमा और अन्विता को जिला अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. आरोपी चालक चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है.

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित राय ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).