देश

Minor Girl Gang Raped: गाजियाबाद में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके में आठवीं क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

Minor Girl Gang Raped: गाजियाबाद में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

गाजियाबाद, 31 अगस्त: गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके में आठवीं क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है पीड़िता ने घटना माता-पिता से भी छिपाए रखा लेकिन, उसकी तबीयत खराब होने के बाद घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया. यह भी पढ़े: Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, कूड़ा बीनने वाली छह वर्षीय बच्‍ची से बलात्‍कार के आरोप में दो किशोर को पुलिस ने दबोचा

कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से घर के सामने क्लीनिक पर काम करने वाले दो आरोपितों ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था किसी को बताने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी थी.

घटना 24 अगस्त की है और छात्रा ने बात को परिजनों से छिपाए रखा तबीयत खराब होने पर जब स्वजन ने सख्ती से पूछा तो छात्रा ने आपबीती बताई इसके बाद परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया है, इनमें एक आरोपित नाबालिग हैउसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).