पिछले 13 वर्षों में इस बार जनवरी में सबसे अधिक दिन शीतलहर चली: IMD

दिल्ली में जनवरी में सात दिन शीतलहर चली जो 2008 के बाद इस महीने में सर्वाधिक ऐसे दिन हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 31 जनवरी : दिल्ली में जनवरी में सात दिन शीतलहर (cold wave) चली जो 2008 के बाद इस महीने में सर्वाधिक ऐसे दिन हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान (IMD) ने रविवार को यह जानकारी दी. जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है. जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा,‘‘ इस साल जनवरी में शीतलहर वाले दिन 2008 के बाद से सर्वाधिक रहे, 2008 में जनवरी में शीतलहर वाले दिन 12 थे.’’

वर्ष 2019 और 2020 में इस महीने में शीतलहर का केवल एक दिन रहा था. दिल्ली में जनवरी, 2013 में शीतलहर वाले छह दिन थे. श्रीवास्तव ने बताया कि केवल एक पश्चिमी विक्षोभ ने इस जनवरी में पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों को प्रभावित किया. फलस्वरूप अधिकतर दिनों में रात में बादल नहीं रहे और अधिक ‘शीतलहर वाले’ दिन रहे. दरअसल बादल वायुमंडल से लौटने वाली कुछ अवरक्त (इंफ्रारेड) किरणों को अवशोषित कर लेते हैं , फलस्वरूप धरातल गर्म रहता है. बादलों के अभाव में न्यूनतम तापमान गिर जाता है. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 3-5 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना. 

रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर चलती रही और पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया. पिछले एक सप्ताह में शीतलहर का यह चौथा दिन है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदान भागों में सर्द और शुष्क उत्तरी -पश्चिमी हवा चलने के कारण पारा क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री तक लुढक गया था. शुक्रवार को भी दिल्ली में शीतलहर चलती रही और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया था. यह सामान्य से पांच डिग्री कम था. नये साल के पहले दिन शहर में पारा 1.1 डिग्री तक लुढक गया था जो पिछले 15 सालों में जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट