India-Pakistan Tensions: ये देश से गद्दारी है'...पाकिस्तान से अमन की बात करने वालों पर CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज; कही ये बात
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. एक तरफ भारत सैन्य कार्रवाई की तैयारी में जुटा है, वहीं पाकिस्तान बार-बार गीदड़ भभकी देकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक तीखा बयान सामने आया है
India-Pakistan Tensions: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. एक तरफ भारत सैन्य कार्रवाई की तैयारी में जुटा है, वहीं पाकिस्तान बार-बार गीदड़ भभकी देकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) का एक तीखा बयान सामने आया है, जिसने ‘अमन की आशा’ के पैरोकारों को झकझोर कर रख दिया है.
CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज
सरमा ने ट्वीट कर कहा, “जो लोग भारत में बैठकर पाकिस्तान से शांति की उम्मीदें लगाए बैठे हैं, उन्हें समझना चाहिए – पाकिस्तान में भारत से अमन की बात करना अपराध माना जाता है. भारत में ऐसे लोगों को सहन किया जाता है, चर्चा दी जाती है, यहां तक कि मीडिया में बढ़ावा भी दिया जाता है." उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान की तारीफ करना और भारत की आज़ादी का मज़ा लेना आदर्शवाद नहीं – ये अज्ञानता या पाखंड है, और सबसे बुरा – ये अपनी मातृभूमि से गद्दारी है.” यह भी पढ़े: India-Pakistan Tension: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ और बड़ा एक्शन, बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के X अकाउंट को हिंदुस्तान में किया बैन
CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज
सरमा के इस बयान को देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और पाकिस्तान के दोहरे रवैये को लेकर एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है. पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और कई राज्यों से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.