Giriraj Singh on Congress: ‘यह डूबती हुई नाव है, जो चढ़ेगा वो डूबेगा’, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला
बेगूसराय:बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा है.
बेगूसराय:बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा है.उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी बहादुर शाह जफर की तरह मुगलिया सल्तनत की अंतिम कड़ी है. कांग्रेस पार्टी परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है. कांग्रेस पार्टी के अंदर जो उनका संविधान है, उसमें संविधान नाम की कोई चीज नहीं है, पार्टी के नेता राहुल गांधी की उलजुलूल बातों को रख रहे हैं.” यह भी पढ़े :UP: कांग्रेस का इतिहास संविधान का गला घोंटने का रहा है- योगी आदित्यनाथ
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “कांग्रेस डूबती हुई नाव है. मुझे तो आश्चर्य है कि कुछ लोग डूबते हुए नाव पर चढ़ गए हैं, तो अब उन्हें डूबना ही है. वहीं, देखिए आजादी के बाद से ही सनातन धार्मिक स्थलों को, सनातन धार्मिक स्थलों पर, सनातन धार्मिक स्थलों से ऐसा दुर्व्यवहार किया गया कि इन्हें राज्यों में इनके ऊपर ट्रस्ट बनाया गया.”
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

