Budget 2024: पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखे गए हैं: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है.
नई दिल्ली: नई संसद में आज यानी गुरुवार को आम चुनाव से पहले मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है. सीतारमण ने अपने चुनाव पूर्व बजट में कहा कि भारत के लोग आशा और विकल्पों के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने समावेश के सभी पहलुओं का ध्यान रखा. Budget 2024: हमारी सरकार ने 7 IIT, 16 IIIT, 7 IIM, 15 AIIMS और 390 विश्वविद्यालयों की स्थापना की- वित्त मंत्री.
वित्त मंत्री ने कहा कि संरचनात्मक सुधारों, जन-समर्थक कार्यक्रमों और रोजगार के अवसरों ने अर्थव्यवस्था को नई ताकत देने में मदद की. वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 5.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2021-22 में हमने 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.
वित्त मंत्रालय ने अपनी नवीनतम मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन साल में मौजूदा 3.7 लाख करोड़ डॉलर से पांच लाख करोड़ डॉलर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. इसमें यह भी कहा गया है कि भारत अगले छह से सात वर्षों में (2030 तक) सात लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रख सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

