Kasganj Video: गजब! युवक ने चौराहे पर मरने का ढोंग कर बनाई रील, अब पहुंचा हवालात, यूपी के कासगंज की घटना का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया में रील बनाकर डालने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. रील बनाने के लिए ये लोग किसी भी हद से गुजर रहे है. ऐसा ही एक वीडियो उत्तरप्रदेश के कासगंज से सामने आया है. जिसमें युवक ने अपनी ही मौत का नाटक किया.
Kasganj Video: सोशल मीडिया में रील बनाकर डालने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. रील बनाने के लिए ये लोग किसी भी हद से गुजर रहे है. ऐसा ही एक वीडियो उत्तरप्रदेश के कासगंज से सामने आया है. जिसमें युवक ने अपनी ही मौत का नाटक किया. इस युवक ने मरने का ढोंग करते हुए कालीन पर लेट गया और इसने ये सबकुछ घर पर नहीं बल्कि सड़क पर किया है.
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते है की ये शख्स कालीन पर लेटा हुआ है और अपने ऊपर सफ़ेद कफ़न ओढ़ा हुआ है. इसके साथ ही इसके गले में हार डाला हुआ है और कफ़न पर फुल रखे हुए है. 5 से 6 लोग इसको देख रहे है. इसके नाक में रुई भी डाली हुई है और कुछ देर लेटे रहने के बाद आखिरकार ये उठ जाता है. ये शख्स जब मरने का नाटक कर रहा था तो इसके पीछे कासगंज पुलिस लिखा हुआ एक बैरिकेड भी लगा हुआ है. ये भी पढ़े :Uttar Pradesh: कासगंज में वकील मोहिनी तोमर का शव नहर में तैरता हुआ मिला, चेहरा खराब और शरीर पर चोटों के निशान
सड़क पर युवक ने किया मरने का ढोंग
उत्तर प्रदेश : कासगंज जिले में युवक ने चौराहे पर लेटकर मरने का ढोंग करके रील बनाई
पुलिस ने रील बनाने वाले मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया#UttarPradesh pic.twitter.com/V7trjzaFo4
— The National Bulletin Hindi (@BulletinHindi) September 16, 2024
देखने में आया है की कुछ दिनों से रील बनाने के चक्कर में कई युवा पुलिस के हत्थे भी चढ़े है तो वही कई लोग घायल हुए है. कुछ लोगों के व्यूज पाने के लिए और जल्द से जल्द पॉपुलर होने के लिए ये सब कर रहे है. इस वीडियो में जिस शख्स ने मरने का नाटक किया , उसका नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी खोजबिन की और इसे गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

