UP: शराब के लिये पैसे नहीं देने पर युवक ने की मां की हत्या, हमले में आरोपी की पत्नी भी हुई घायल
बरेली जिले के किला क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने को लेकर पत्नी पर हमलावर शख्स ने बीच बचाव की कोशिश करने पर अपनी बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ गोद कर हत्या कर दी. हमले में आरोपी की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई.
बरेली (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर: बरेली जिले के किला क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने को लेकर पत्नी पर हमलावर शख्स ने बीच बचाव की कोशिश करने पर अपनी बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ गोद कर हत्या कर दी. हमले में आरोपी की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बुधवार को बताया कि किला थाना क्षेत्र स्थित चंदन नगर निवासी सूरज (28) मंगलवार की शाम शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी अनीता से शराब पीने के लिए और रुपये मांगे. Ludhiana Shocker: मां ने नहीं बनाई पसंद की सब्जी, बेटे ने पहले डंडे से पीटा फिर छत से दिया धक्का; हुई मौत.
उन्होंने बताया कि अनीता के इंकार करने पर वह गालीगलौज करते हुए घर के अंदर से सब्जी काटने वाली छुरी उठा लाया और उसकी पीठ पर वार कर दिया. भाटी ने बताया कि सूरज की मां मंजू देवी (68) ने अनीता को बचाने की कोशिश की तो सूरज उनपर भी हमलावर हो गया और उसने अपनी मां की पीठ पर छुरी से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए और भाग गया. मंजू देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि इस घटना में अनीता भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाटी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

