एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: युवक ने नाबालिग लड़की की बीच सड़क पर गला रेत कर हत्या की, 48 वर्षीय मां के साथ था प्रेम-प्रसंग

बाहरी दिल्ली के टीकरी बॉर्डर इलाके में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: युवक ने नाबालिग लड़की की बीच सड़क पर गला रेत कर हत्या की, 48 वर्षीय मां के साथ था प्रेम-प्रसंग
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 24 अगस्त: बाहरी दिल्ली के टीकरी बॉर्डर इलाके में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोगों ने 18 वर्षीय आरोपी हरीश को घटनास्थल पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ' महिला मित्र के गर्भवती होने पर नाखुशी, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला नहीं हो सकता: अदालत

पुलिस ने कहा कि हरीश पीड़िता की मां के साथ बहादुरगढ़ के एक कारखाने में काम करता था और उसके परिवार के साथ ही रहता था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता की 48 वर्षीय मां का आरोपी के साथ प्रेम-प्रसंग था.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को दोनों के बीच बढ़ती दोस्ती पसंद नहीं थी और उसने इसका विरोध किया था. इसके बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने का फैसला किया.

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, "बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 11 मिनट पर मुंडका थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर कॉल आई कि टीकरी बॉर्डर क्षेत्र के लेखराम पार्क में एक व्यक्ति ने चाकू से एक किशोरी का गला काट दिया है. लोगों ने घटनास्थल पर ही आरोपी को पकड़ लिया है.''

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद किशोरी को घायल अवस्था में पाया और उसे टीकरी बार्डर के सीएनसी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीसीपी ने कहा, "इस संबंध में मुंडका थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है."

पुलिस ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में रखा गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).