UPA सरकार के कुप्रबंधन व घोटालों पर लाए गए सरकार के श्वेत पत्र पर आज लोकसभा में होगी चर्चा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर पेश किए गए श्वेत पत्र पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा होगी.
नई दिल्ली, 9 फरवरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर पेश किए गए श्वेत पत्र पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा होगी. लोकसभा के एजेंडे के अनुसार सरकार द्वारा गुरुवार को सदन में पेश किए श्वेत पत्र पर शुक्रवार को सदन में नियम 342 के तहत चर्चा होगी. चर्चा की शुरुआत भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे करेंगे. लोकसभा में प्रश्नकाल की समाप्ति के बाद इस पर चर्चा शुरू हो सकती है. चर्चा के समापन पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सरकार की तरफ से जवाब भी देंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नियम 342 के तहत श्वेत पत्र पर चर्चा के लिए पेश प्रस्ताव पर लोकसभा में 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. हालांकि वक्ताओं की संख्या को देखते हुए इस समय को बढ़ाया भी जा सकता है. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने सुर्खियां बटोरने के लिए मोदी की जाति का मुद्दा उठाया: अनुराग ठाकुर
गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को संसद में पेश अपने श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान के कुप्रबंधन और घोटालों का जिक्र करते हुए यह बताया है कि किस तरह से यूपीए सरकार के कार्यकाल में यानी 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था की हालत कमजोर थी और वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किस तरह से मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों पर काबू पाया, देश की आर्थिक विकास की रफ्तार को तेजी दी और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल में भारत दुनिया के शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

