जरुरी जानकारी

युवक की सनक: गांव के बच्चे का गला रेतकर हत्या, खुद के पिता को भी कुल्हाड़ी से काटा, बिहार के भागलपुर में हुई दिल दहलाने देने वाली वारदात

युवक की सनक: एक सनकी युवक ने गांव के एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी और उसे रोकने पर खुद के पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला. ये वीभत्स घटना भागलपुर जिले के पुरानी मोतीचक गांव में रविवार दोपहर की है. आरोप है कि दीपक मंडल ने कुल्हाड़ी, चाकू और दबिया से हमला कर घटना को अंजाम दिया. आरोपित दीपक ने कई लोगों को घायल भी किया.

युवक की सनक: गांव के बच्चे का गला रेतकर हत्या, खुद के पिता को भी कुल्हाड़ी से काटा, बिहार के भागलपुर में हुई दिल दहलाने देने वाली वारदात
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

युवक की सनक: एक सनकी युवक ने गांव के एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी और उसे रोकने पर खुद के पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला. ये वीभत्स घटना भागलपुर जिले के पुरानी मोतीचक गांव में रविवार दोपहर की है. आरोप है कि दीपक मंडल ने कुल्हाड़ी, चाकू और दबिया से हमला कर घटना को अंजाम दिया. आरोपित दीपक ने कई लोगों को घायल भी किया.

जानकारी के मुताबिक दीपक ने गांव के रूदल मंडल के दस वर्षीय पुत्र रवि कुमार को बहनोई के घर के अंदर ले गया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की. ऐसा करने से रोकने पर युवक ने पिता सियाराम मंडल की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इसके बाद भी युवक नहीं रुका और महेशी चौक तिलकपुर निवासी रामदेव यादव, महेशी निवासी महिमा खातून और एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

घटना के गांव मेंं अफरा-तफरी मच गई. जब ग्रामीणों ने आरोपित को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने कई लोगो को घायल कर दिया. सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर लालबहादुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक को गांव के बाहर दबोच लिया. आरोपित युवक ने पुलिसकर्मियों पर भी कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया.

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

आरोपित दीपक मंडल को पकडऩे के बाद पुलिसकर्मी जब उसे थाने ले जाने लगे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस जीप पर हमला कर दिया. इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे. सूचना मिलने पर आसपास के थानों से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपित को गांव से निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).