देश

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत में 2.5 का फीसदी हुआ इजाफा

देश के उड्डयन क्षेत्र का वित्तीय संकट दूर होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि बुधवार से फिर ईंधन का दाम बढ़ गया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी विमान ईंधन के दाम में 2.5 फीसदी का इजाफा कर दिया है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत में 2.5 का फीसदी हुआ इजाफा
विमान फ्यूल (Photo Credit- IANS)

मुंबई:  देश के उड्डयन क्षेत्र का वित्तीय संकट दूर होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि बुधवार से फिर ईंधन का दाम बढ़ गया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी विमान ईंधन के दाम में 2.5 फीसदी का इजाफा कर दिया है. आईओसीएल की वेबसाइट पर प्रकाशित संशोधन मूल्य के अनुसार, घरेलू विमान सेवा कंपनियों के लिए बुधवार को दिल्ली में एटीएफ का भाव 65,067.85 रुपये, कोलकाता में 70,726.66 रुपये, मुंबई में 65,029.29 रुपये और चेन्नई में 66,298.65 रुपये किलो लीटर दर्ज किया गया.

चारों महानगरों में इससे पहले एक अप्रैल को किए गए संशोधन के बाद एटीएफ का भाव क्रमश: 63,472.22 रुपये, 69,242.21 रुपये, 63,447.54 रुपये और 64,713.19 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया था.

यह भी पढ़ें: 60 पैसे नहीं पेट्रोल-डीजल का दाम सिर्फ 1 पैसा हुआ सस्ता, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने गलती मान किया सुधार

विमान परिचालन के कुल खर्च में विमान ईंधन के दाम का योगदान करीब 30 फीसदी रहता है और ईंधन के दाम में थोड़ी भी वृद्धि से एयरलाइन की परिचालन लागत बढ़ जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).