एजेंसी न्यूज

मकान की छत ढही: मलबे में दबकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि उमाशंकर अपने परिवार के साथ छोटी गुदरी स्थित शिवप्रसाद गुप्त के मकान में किराए पर रहते थे. मकान काफी पुराना था.

मकान की छत ढही: मलबे में दबकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

उत्तर प्रदेश, 28 अप्रैल: पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि उमाशंकर अपने परिवार के साथ छोटी गुदरी स्थित शिवप्रसाद गुप्त (Shivprasad Gupta) के मकान में किराए पर रहते थे. मकान काफी पुराना था. बुधवार को तड़के करीब तीन बजे मकान की छत अचानक ढह गई जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया.

उन्होंने बताया कि छत ढहने की धमक सुनकर पास-पड़ोस के लोगों ने तुरंत दौड़कर बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: शादी में हलवाई ने महिला संग किया दुष्कर्म

सुबह करीब आठ बजे तक पुलिस ने पांचों शव मलबे से निकलवा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतकों में उमाशंकर (50), उनकी पत्नी गुड़िया (48), बेटे शुभम (22), सौरभ (18) और बेटी संध्या (20) शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).