Video: नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े ट्रक का शीशा तोड़कर बैटरी लेकर फरार हुआ शख्स, सीसीटीवी आया सामने
नोएडा में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. ऐसे में अब दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसी ही एक चोरी की घटना सेक्टर-63 में सामने आई है.
Video: नोएडा में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. ऐसे में अब दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसी ही एक चोरी की घटना सेक्टर-63 में सामने आई है. इस चोरी का सीसीटीवी सामने आया है.
जिसमें एक शख्स चलते हुए आता है और एक खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर ट्रक के कैबिन में घुस जाता है, थोड़ी देर बाद वो नीचे आता है और ट्रक के पास से जाने लगता है और फिर उसका एक साथी आता है और पहला शख्स तुरंत जाता है और ट्रक की दोनों बैटरी लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है. ये चोरी दिनदहाड़े की गई है. ये भी पढ़े:Video: Swiggy से डिलीवरी देने आएं शख्स ने फ्लैट के बाहर से चुरा लिए जूते, नोएडा की घटना का वायरल हो रहा है वीडियो
चोरों के हौसले बुलंद
▪ नोएडा:
▪ नोएडा में चोरों के हौसले हुए बुलंद खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर चोरी |
▪ घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पुलिस जांच में जुटी दिन दहाड़े हुई चोरी |
▪ ट्रक में रख दो बैटरी चोरी करके आसानी से चोर हुए फरार |
▪ सेक्टर 63 थाना क्षेत्र की घटना |#Noida… pic.twitter.com/xB5B1mm1Rk
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) October 6, 2024
इस चोरी की घटना में बड़ी आसानी से चोरों ने दो बैटरी ट्रक से चुरा ली. इस दौरान ट्रक के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस चोरी को देखने के बाद आपको पता चलेगा की चोरों के हौसले कितने बुलंद है और पुलिस को लेकर इनमें कितना डर है. बताया जा रहा है की इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

