एजेंसी न्यूज

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बरकरार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली (Delhi) में बृहस्पतिवार सुबह भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बरकरार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

नयी दिल्ली, 10 जून : दिल्ली (Delhi) में बृहस्पतिवार सुबह भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : मुंबई में मकान ढहने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.2 डिग्री सेल्सियस और 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).