Greater Noida Accident Video: तेज रफ़्तार कार का कहर! सड़क से जा रही महिला को कुचला, ग्रेटर नोएडा से वीडियो आया सामने
ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क से पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई.
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क से पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई. ये घटना नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
जो काफी भयावह है. वीडियो में देख सकते है एक महिला सड़क के किनारे से जा रही होती है और इसी दौरान एक तेज रफ़्तार कार लहराते हुए आती है और सीधे महिला को टक्कर मार देती है और इसके बाद एक पोल से जाकर टकरा जाती है. ये भी पढ़े:Video: ग्रेटर नोएडा में दबंगों का आतंक! डिलीवरी बॉय के साथ की जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ग्रेटर नोएडा में महिला को कार सवार ने मारी टक्कर
#ग्रेटर_नोएडा वेस्ट
पहले तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने महिला को टक्कर मारी, फिर मौक़े से कार छोड़ फ़रार हो गया, हादसे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, ये हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। @noidapolice @DCPCentralNoida @CP_Noida #GreaterNoida #Noida… pic.twitter.com/1PzfQ2Zmex
— Now Noida (@NowNoida) November 1, 2024
इस एक्सीडेंट का आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हॉस्पिटल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए. बताया जा रहा है कोई नाबालिग इस कार को चला रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

