Meerut: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश
मेरठ: यूपी एसटीएफ-मेरठ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले से तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण, रोबिन और सचिन के रूप में हुई.
मेरठ: यूपी एसटीएफ-मेरठ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले से तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण, रोबिन और सचिन के रूप में हुई.
आरोपियों के पास से 12 आधार कार्ड, 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 3 मूल निवास प्रमाणपत्र, 6 रजिस्ट्रेशन फॉर्म, एक एडमिट कार्ड - एसएससी (जीडी) और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.
एसटीएफ-मेरठ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि एसटीएफ को एक विशेष सूचना मिली थी कि कुछ लोग अन्य प्रदेशों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसएससी (जीडी) व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं. यह भी पढ़े :बीजेपी विधायक सुदेश राय पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर का गंभीर आरोप, कहा- खजुरिया में चलाते हैं अवैध शराब की दुकान- VIDEO
एएसपी ने कहा कि एसटीएफ की टीम सूचना पर विश्वास करते हुए बुलंदशहर के गुलावठी थाना अंतर्गत मिठ्ठेपुर तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. तीनों मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की अर्द्धसैनिक बल (एसएससी जीडी) की परीक्षा में पास कराने के नाम पर रकम वसूलते हैं.
आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अन्य प्रदेशों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसएससी (जीडी) व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाते हैं और प्रत्येक व्यक्ति से 5 लाख रुपए लेते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

