VIDEO: झांसी के सरकारी हॉस्पिटल का हाल! डॉक्टर ने मरीज के बेड पर लेटकर लिखी दवाई की पर्ची

उत्तर प्रदेश में सरकारी हॉस्पिटलों के हाल बेहाल हो चले है. आएं दिन हॉस्पिटल से ऐसे कई वीडियो सामने आते है, जिसके कारण डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही लोगों के सामने आती है.

Credit-(X,@News1IndiaTweet)

झांसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सरकारी हॉस्पिटलों के हाल बेहाल हो चले है. आएं दिन हॉस्पिटल से ऐसे कई वीडियो सामने आते है, जिसके कारण डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही लोगों के सामने आती है. ऐसा ही एक मामला मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से सामने आया है. जहांपर एक बुजुर्ग महिला मरीज कुर्सी पर बैठी है और डॉक्टर मरीज के बेड पर लेटकर उसको दवाई की पर्ची लिखकर दे रहा है.

इस दौरान महिला अपनी समस्या भी डॉक्टर को बता रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:UP: रील्स देखता रहा डॉक्टर, हार्ट अटैक के बाद इलाज ना मिलने से महिला की मौत, विरोध करने पर बेटे को जड़ दिया थप्पड़

डॉक्टर ने बेड पर लेटकर बनाई पर्ची

डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक़ मऊरानीपुर के स्वास्थ केंद्र में एक बुजुर्ग महिला इलाज के लिए पहुंची थी. जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने लेटकर ही मरीज की जानकारी ली और मरीज के बेड पर ही लेटकर उसकी पर्ची भी बनाई. इस दौरान किसी ने इस डॉक्टर की ये करतूत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

लापरवाही के पहले भी मामले आएं है सामने

उत्तर प्रदेश के सरकारी हॉस्पिटलों का हाल काफी बुरा है. स्टाफ से लेकर डॉक्टरों की भी लापरवाही कई बार सामने आई है. इस वीडियो में भी डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें

नोएडा लेटेस्ट न्यूज,17 जुलाई, 2026: आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, इमारत ढहने से लेकर आग की घटनाओं तक पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में