Uttarakhand CM Dhami Plants Saplings: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने घर मे पौधा लगाकर की हरेला पर्व की शुरुआत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया
देहरादून,16 जुलाई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से पौधरोपण किया जाएगा. यह भी पढ़े: Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत ने की खुदकुशी, बैरिक में खुद को मारी गोली
मुख्यमंत्री ने कहा, जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे.
हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधरोपण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ.पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित उपस्थित थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

