देश

नीरव मोदी के कीमती सामान की नीलामी अब तीन से पांच मार्च के बीच होगी

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नीलामी करा रही सैफरनआर्ट ने वस्तुओं की सीधी नीलामी की नयी तिथि की घोषणा बुधवार शाम को की। इससे पहले कहा गया था कि नीरव मोदी से जब्त 112 सामानों/ सम्पत्तियों की आफलाइन नीलामी बृहस्पतिवार (27 फरवरी) को होगी जबकि 72 सामान की आन लाइन नीलामी तीन और चार मार्च को होगी।

नीरव मोदी के कीमती सामान की नीलामी अब तीन से पांच मार्च के बीच होगी
नीरव मोदी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) के कीमती सामानों की आफलाइन और आनलाइन दोनों तरह की नीलामी अब अगले महीने तीन से पांच मार्च के दौरान होगी. कीमती सामान में हीरे की महंगी घड़ियां, कार और दुर्लभ कलाकृतियों समेत विभिन्न कीमती सामान की नीलामी अब तीन से पांच मार्च को होगी. नीलामी करने वाली संस्था सैफरनआर्ट ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नीलामी करा रही सैफरनआर्ट ने वस्तुओं की सीधी नीलामी की नयी तिथि की घोषणा बुधवार शाम को की. इससे पहले कहा गया था कि नीरव मोदी से जब्त 112 सामानों/ सम्पत्तियों की आफलाइन नीलामी बृहस्पतिवार (27 फरवरी) को होगी जबकि 72 सामान की आन लाइन नीलामी तीन और चार मार्च को होगी.

नीलामीघर ने ताजा बयान में कहा है कि अब आनलाइन नीलामी तीन, चार फरवरी को और सामान की आफलाइन सीधी नीलामी पांच मार्च को होगी. नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का आरोप है. वह देश से फरार हैं और इस समय लंदन की एक जेल में हैं. इससे पहले सैफरनआर्ट ने नीरव मोदी के मालिकाना हक वाली कुछ कलाकृतियों की पिछले साल मार्च में नीलामी की थी. इससे 55 करोड़ रुपये जुटाए गए.

यह भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल मुकदमों ने साल 2019 में मुंबई की अदालतों को रखा व्यस्त, विजय माल्या- नीरव मोदी को कोर्ट की कार्यवाही का करना पड़ा सामना, अजित पवार को राह

सैफरनआर्ट ने कहा था कि बृहस्पतिवार को नीलामी के लिए रखे जाने वाले सामान में अमृता शेरगिल की 1935 की एक पेटिंग, एम. एफ. हुसैन की ‘महाभारत’ श्रृंखला में से एक ऑयल पेटिंग, वी. एस. गायतोंडे की 1972 की एक पेटिंग और मनजीत बावा की ‘कृष्ण’ पेटिंग शामिल है. इसमें शेरगिल और हुसैन की पेटिंग के 12 से 18 करोड़ रुपये, गायतोंडे की पेटिंग सात से नौ करोड़ रुपये और बावा की पेटिंग के तीन से पांच करोड़ रुपये में नीलाम होने की उम्मीद है.

इसके अलावा राजा रवि वर्मा की पेटिंग भी नीलामी में रखी जाएगी. साथ ही मोदी की घड़ियों में से एयगर-ला-कोट् मेन्स की ‘रिवर्सो गिरोटोर्बिलन 2’ सीमित संस्करण के 70 लाख रुपये में, पाटेक फिलिप की ‘नॉटिलस’ ब्रांड नाम की सोने और हीरे की घड़ियों के भी 70 लाख रुपये तक में नीलाम होने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).