Thane Fire Video: मुंबई से सटे ठाणे में लोढ़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू; कोई हताहत नहीं
ठाणे के लोढ़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर शनिवार को भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डोंबिवली फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, आग कासा ऑरेलिया बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से लगी थी और यह तेजी से ऊपर और नीचे की कई मंजिलों तक फैल गई.
- Read in
- English
Thane Fire Video: ठाणे के लोढ़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर शनिवार को भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डोंबिवली फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, आग कासा ऑरेलिया बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से लगी थी और यह तेजी से ऊपर और नीचे की कई मंजिलों तक फैल गई.
पानी के टैंकरों के साथ अग्निशमन कर्मियों की एक टीम वहां पहुंची और हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माणाधीन फेज 2 के ई विंग में लगी आग को बुझाया. अब कूलिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. यह भी पढ़े: Thane Fire Video: ठाणे के भिवंडी में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी
ठाणे में लोढ़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स लगी भीषण आग:
#WATCH | Maharashtra: A massive fire broke out in a building at Khoni Palava near Dombivli. Four fire tenders are present at the spot. No casualty reported yet.
(Video Source: Thane Municipal Corporation) pic.twitter.com/jxUmZbeUp3
— ANI (@ANI) January 13, 2024
हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है. पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

