श्रीनगर में आतंकवादियों ने सुनार की गोली मारकर हत्या की
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के एक व्यस्त बाजार में आतंकवादियों ने एक सुनार की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम में सराय बाला में हुई है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर के एक व्यस्त बाजार में आतंकवादियों ने एक सुनार की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम में सराय बाला में हुई है. पुलिस के मुताबिक, करीब 62 वर्षीय सतपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस बात का तत्काल पता नहीं चल सका है कि आतंकवादियों ने उन्हें क्यों निशाना बनाया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.
बीते मंगलवार को शहर के पारिमपोरा इलाके में घेराबंदी व तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चलाईं. अधिकारी ने कहा कि घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिये तलाशी अभियान तेज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

