Uttarakhand: उत्तरकाशी में एवलांच में फंसे 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद, भारी बर्फबारी के बीच लापता ट्रैकर्स की खोज जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 29 ट्रैकर्स फंस गए. हिमस्खलन में फंसे 29 में से 10 के शव बरामद हो गए हैं. हालांकि 19 लोग अब भी लापता हैं.

Avalanche in Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 29 ट्रैकर्स फंस गए. हिमस्खलन में फंसे 29 में से 10 के शव बरामद हो गए हैं. हालांकि 19 लोग अब भी लापता हैं. वहीं NDRF, SDRF और सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है. भारतीय वायुसेना ने फंसे हुए ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया. Kedarnath Avalanche VIDEO: केदारनाथ के पास बर्फ का पहाड़ खिसका, हिमस्खलन से मंदिर को कोई नुकसान नहीं.

उत्तराखंड एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने एएनआई को बताया कि द्रौपदी की डंडा-2 पर्वत चोटी पर लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. इसके बावजूद, एनआईएम पर्वतारोहण प्रशिक्षुओं को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खोज के प्रयास जारी हैं.

अभी भी भारी बर्फबारी जारी

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई. उन्होंने कहा कि दस शव दिखे हैं जिनमें से चार को बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सुबह 8.45 बजे हुआ.

उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि फंसे लोगों में से आठ को उनकी टीम के सदस्यों ने बचाया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम ने बचाव अभियान शुरू किया है. मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी फोन पर बात की और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी.

Share Now

संबंधित खबरें

NEET UG Re-Exam 2026 Results: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट पर विवाद, छात्रों ने लगाया अंकों में गड़बड़ी का आरोप; फर्जी और AI जनरेटेड OMR शीट मामले में NTA ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

India vs England 3rd ODI Match Preview: लॉर्ड्स में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs England, 3rd ODI Match London Weather Update: लॉर्ड्स में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs England 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी